Author: Nitu Kumari and Dr. Poonam Lata Middha
Published On: 2021-03-31
हिंदी साहित्य में कविता सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक परिवर्तनों का सशक्त दर्पण रही है। विशेषकर समकालीन हिंदी कविता ने आधुनिक जीवन की विसंगतियों, संघर्षों और जनमानस की आकांक्षाओं को गहनता से अभिव्यक्त किया है। इस काव्यधारा के प्रमुख कवि अरुण कमल हैं, जिनकी कविताएँ जनपक्षधरता, श्रमिक जीवन, सामाजिक न्याय और विद्रोह की आवाज़ को जीवंत करती हैं। वे केवल कवि नहीं, बल्कि समय के साक्षी और समाज के प्रवक्ता भी हैं। इस शोध पत्र का उद्देश्य अरुण कमल की कविताओं में आधुनिक संवेदनाओं और संघर्ष चेतना के स्वर का विश्लेषण करना है। शोध में यह प्रतिपादित किया गया है कि अरुण कमल की कविताएँ न केवल साहित्यिक सौंदर्य का परिचय देती हैं, बल्कि समकालीन समाज के यथार्थ और मानवीय सरोकारों को भी गहनता से अभिव्यक्त करती हैं।
4
2021
1
Research Article
2/11, SASTRI NAGAR, KOYEMBEDU, CHENNAI-600107
9488577176
editor@irjweb.com, connectirj@gmail.com

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License
Copyrights © IRJEdT. All Rights Reserved.